Rahul Gandhi campaign against SIR is receiving public support: CM Sukhu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 3:42 PM (IST)
राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को लेकर कहा कि विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है और लोकतंत्र में रैलियों व आंदोलनों के जरिए अपनी बात रखना इसकी महत्वपूर्ण विशेषता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्हें खुशी है कि जनता यह समझ रही है कि राहुल गांधी SIR के जरिए कथित धांधली को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आवाज को उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र में ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement