Advertisement
कडू नाला के समीप भूस्खलन/चट्टान गिरने की घटना, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल 13 व्यक्ति सवार थे जिनकी इस दुःखद घटना में मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (BRO) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पुलिस दल पहुंच चुका है तथा BRO की बचाव टीम मलबा हटाने एवं खोज एवं बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि घटना में मृत व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है तथा इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और बचाव एवं राहत कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


