Advertisement
तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दो जनों की मौत एक घायल

क्षेत्राधिकारी अजीतमल राममोहन शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे एनएच 19 पर मां शारदा गेस्ट हाउस के पास अल्टो गाड़ी खड़ी हुई थी। यहां पर लोग बाहर बात कर रहे थे जिसमे एक कंटेनर जाकर टकरा गया। कंटेनर को पकड़ लिया गया है चालक गिरफ्तार है। जिसमें मौके पर राघवेंद्र पुत्र नवाब सिंह गुर्जर उम्र 55 वर्ष, पप्पू निवासी महुआ उम्र 35 वर्ष थाना भरेह की मृत्यु हो गई है। जिन्हें सीएचसी लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
जबकि लालजी पुत्र गोविंद निवासी अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष जो कि घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए सैफई रिफर किया है। सभी लोग ग्वालियर से आई बारात में अरविंद पुत्र रूप सिंह निवासी पैलन थाना भरेह जनपद इटावा के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
औरैया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


