haryana will be purchase 600 buses for public transport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

600 नई बसें मिलेंगी हरियाणा को, पहले ई-सूचना केन्द्र का हुआ उद्धाटन

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 7:51 PM (IST)
600 नई बसें मिलेंगी हरियाणा को, पहले ई-सूचना केन्द्र का हुआ उद्धाटन
कुरुक्षेत्र। परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने मंगलवार को प्रदेश के पहले कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर ई-सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही दो चरणों में 600 नई बसें भी खरीदी जाएंगी। मंत्री के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में एक दिन में 33 लाख लोगों को बस सुविधा की जरूरत लेकिन अभी 13 लाख यात्रियों को ही बस सुविधा मिल रही है। पंवार ने कहा कि प्रदेश के सभी केन्द्रों पर ई-सूचना केंद्र बनाएं जाएंगे। केंद्रों से यात्रियों व पर्यटकों को बसों की समय सारणी, बस रूटों व पर्यटन स्थलों के साथ सात सबंधित शहर के तमाम जानकारियां मिल पाएगी। साथ ही लाडवा रोड पर जगह की अदला बदली कर पिपली बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement