Haryana Weather Update: Alert for Storms and Rain in 5 Districts; Weather Patterns Set to Change Again from May 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा मौसम अपडेट : 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से फिर बदलेगा मिजाज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मई 2026 09:13 AM (IST)
हरियाणा मौसम अपडेट : 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से फिर बदलेगा मिजाज
नारनौल/रोहतक। हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों—गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी—में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह बिजली की चमक के साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की सिनॉप्टिक विशेषताओं के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, आगामी दिनों में पारा फिर से चढ़ने का अनुमान है:
सबसे गर्म क्षेत्र: दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रोहतक और सिरसा: सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रोहतक के सबसे गर्म रहने के आसार हैं।
उत्तरी हरियाणा: यहाँ अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। आगामी दिनों में विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। पानीपत, सोनीपत और करनाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से ऊपर रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement