Advertisement
विदेशी नशा तस्करों पर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का प्रहार, 4 नाइजीरियन सहित थाई नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू

अक्टूबर माह में गुरुग्राम एवं फरीदाबाद रेंज की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 5 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 नाइजीरियन तथा 1 थाई नागरिक शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 54.76 ग्राम MDMA और 8.90 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के नेटवर्क, नशे की सप्लाई के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
राजेंद्र कुमार मीणा, DIG हरियाणा स्टेट नारकोटिक ब्यूरो ने बताया कि गिरफ्तार विदेशी नागरिकों को उनके देश में डिपोर्ट करवाने के लिए नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति की पहचान कर उसे कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी विदेशी नागरिक को अपना मकान किराए पर देने से पहले उनके दस्तावेजों की ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर ले। विदेशी नागरिक के ठहरने के संबंध में ऑनलाइन C फॉर्म भरे। उन्होंने महाविद्यालय/विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी अपील करते हुए कहा कि उनके साथ पढ़ने वाले विदेशी नागरिकों पर नजर रखें। क्योंकि ज्यादातर पकड़े जाने वाले विदेशी नागरिक स्टूडेंट विजा पर ही भारत आते हैं। यदि उनकी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या फिर हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो हेल्पलाइन 90508-91508 या मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


