चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में सबकुछ ठीक नही चल रहा है। हुड्डा गुट की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष की पिटाई का मामला अभी शांत भी नही हुआ था की दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के चुनावों में धांधली का आरोप लगते हुए हुड्डा गुट ने चुनाव के लिए नियुक्त किये गए डीआरओ ( डिस्टिक रिट्रनिंग ऑफिसर की पिटाई कर डाली । इस पर तंवर गुट के लोगों ने बीचबचाव किया और दोनों पक्षों के बीच गहमा गहमी भी हुई । इससे पहले हुड्डा के करीबी अंकुर गुलाटी ने धांधली का आरोप लगते हुए डीआरओ को तमाचा जड़ दिया। दरअसल पंचकुला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सौरव गर्ग जो हुड्डा गुट के समझे जाते है और विकास चौधरी जो तंवर गुट के माने जाते है इन दोनों के बीच मुकाबला था । तंवर गुट के विकास चौधरी को जैसे विजेता घोषित किया गया वैसे ही विरोधी गुट ने नतीजों में धांधली के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया । इस दौरान डी आर ओ नरेश यादव को बाथरूम से घसीट कर बाहर लाया गया। पूरे मामले को बढ़ता देखा पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं तरुण भंडारी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया । इस दौरान रंजीत मेहता ने कहा की चुनाव में धांधली हुई है जिसके चलते वह फिर से चुनाव करवाने की मांग करते है ।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos