Hanuman Jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हनुमान जयंती: हनुमानजी का हुआ विशेष श्रृंगार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 8:17 PM (IST)
हनुमान जयंती: हनुमानजी का हुआ विशेष श्रृंगार
जयपुर। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शनिवार को छोटी काशी में रूप चतुर्दशी एवं अंजनी सुत हनुमानजी की जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ ही हनुमानजी को चौला चढ़ाकर नवीन पौशाक धारण करवाई । इसके बाद फूलों से मनोहरी शृंगार किया । चांदपोल हनुमानजी मंदिर में मध्यरात्रि में दूध से अभिषेक किया। इसके बाद हनुमानजी को नवीन पोशाक धारण करवा कर श्रृंगार किया ा। सांगानेरी गेट स्थित पश्चिममुखी हनुमानजी के मंदिर में पुजारी अजय शर्मा के सान्निध्य में मध्यरात्रि में दूध से अभिषेक के बाद आरती की गई। हनुमानजी को नूतन पोशाक धारण करवाई जाएगी एवं फूलों से श्रृंगार किया । इससे पहले शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। सांगानेरीगेट स्थित पूर्वमुखी हनुमानजी के मध्यरात्रि मे दूध एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। पुजारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसके बाद हनुमानजी को चांदी की पौशाक धारण करवाई। इसके बाद हनुमानजी को दाल बाटी चूरमा की सवामणी प्रसादी अर्पित कर सुबह प्रसादी का वितरण होगा। हनुमान मंदिरों में सुन्दरकांड, रामचरित मानस के पाठों सहित अनेक धार्मिक आयोजन हुए। अंबाबाड़ी हनुमानजी मंदिर, खेड़ापति बालाजी, लंगर के बालाजी, खोले के हनुमानजी, कनक विहारी मंदिर स्थित एकादश मुखी हनुमानजी, बड़ के बालाजी, पापड़ के हनुमानजी, हाथोज धाम और गुट्या हनुमानजी मंदिर शहर के करतारपुरा, विजयनगर द्वितिय के श्रीमनसापूर्ण हनुमानजी, ईच्छापूर्ण हनुमान मंदिर सहित शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती पर आयोजन हुए। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :पर्रिकर के साथ नजर आ चुका पाक जासूस

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement