जयपुर । श्री खोले के हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई तथा रात में 9 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया ।