Hanuman Beniwal holds strategy meeting with workers regarding civic body elections; urges them to make local issues the election agenda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निकाय चुनावों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से किया मंथन, बोले- स्थानीय मुद्दों को बनाएं चुनावी एजेंडा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 9:33 PM (IST)
निकाय चुनावों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से किया मंथन, बोले- स्थानीय मुद्दों को बनाएं चुनावी एजेंडा
नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नागौर स्थित अपने आवास पर विभिन्न नगरीय इकाइयों के प्रमुख लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा की। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और स्थानीय स्तर पर पार्टी की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बेनीवाल ने नागौर, कुचेरा, मूंडवा, डेगाना, मेड़ता सिटी, रियांबड़ी, मेड़ता रोड, बासनी और जायल नगरीय इकाइयों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय होकर आमजन से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया। सड़क, सफाई, पेयजल और सीवरेज जैसे मुद्दे रहें प्राथमिकता
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव सीधे तौर पर आमजन की मूलभूत समस्याओं से जुड़े होते हैं। शहरों में सड़क, सफाई, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पट्टे और नालियों जैसी समस्याओं का समाधान स्थानीय निकायों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि RLP आमजन के अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव को केवल राजनीतिक चुनाव न मानकर जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का माध्यम बनाना चाहिए।
सैकड़ों मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने थामा RLP का दामन
निकाय चुनावों को लेकर हुई बैठकों के दौरान बासनी, डुकोसी, नागौर शहर, मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड और रियांबड़ी से मुस्लिम समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने RLP की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और सांसद हनुमान बेनीवाल के संघर्षों में विश्वास जताया।
बेनीवाल ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि RLP जाति, धर्म और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है।
उन्होंने कहा कि नागौर सहित पूरे राजस्थान में पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। सभी वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना सामाजिक न्याय, समान अधिकार और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।
मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी
बेनीवाल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य किसी एक वर्ग को साथ लेकर चलना नहीं, बल्कि सर्वसमाज को साथ लेकर स्थानीय स्तर पर मजबूत जनप्रतिनिधित्व स्थापित करना है। आगामी निकाय चुनावों में RLP पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जहां संगठन मजबूत स्थिति में होगा, वहां जनता के बीच से मजबूत एवं संघर्षशील उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement