जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा गुर्जर सहित पांच जातियों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण को समाप्त करने के फैसले के खिलाफ बुुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र नेता महावीर गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार की गलत नीतीयों के कारण आरक्षण बंद होने की वजह करार दिया। इस दौरान गुर्जर समाज के छात्रों ने कहा कि सरकार ने गुर्जर समाज के साथ खिलवाड़ किया है। अगर जल्द ही गुर्जरों को वापस आरक्षण नहीं दिलवाया गया तो गुर्जर समाज पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रर्दशन के दौरान छात्र नेता शीशराम गुर्जर, विक्रम देव, रिंकू गुर्जर, कैलाश गुर्जर, देवराज, लोकेश वीर गुर्जर, मेघराज गुुर्जर सहित गुर्जर समाज के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान