Advertisement
हवन यज्ञ की पवित्र आहुतियों, वैदिक मंत्रोच्चार बीच श्रीराम कथा का भव्य समापन

कथा आयोजक अखिल भारतीय श्री दादू सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि इन दस दिनों के दौरान पूज्य संत रामझूलन दास जी महाराज ने अपनी अमृत वाणी से छोटी काशी भिवानी को प्रभु श्रीराम के नाम और भक्ति रस से गुंजायमान बनाए रखा। संतश्री के मुखारविंद से प्रवाहित श्रीराम कथा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करने के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए संतश्री के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छोटी काशी के श्रद्धालुओं के लिए परम सौभाग्य की बात है कि उन्हें दस दिनों तक संतश्री के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की महिमा का रसपान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता, प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, राधेश्याम बुवानीवाला, सुशील बुवानीवाला, प्रदीप बुवानीवाला, जवाहर मित्ताथलिया, मीनू अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भंडारा-प्रसाद का आयोजन
हवन यज्ञ के अनुष्ठान के पश्चात भंडारा-प्रसाद का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ प्रभु श्रीराम को भोग लगाकर किया गया। इस दौरान नगर से उमड़ें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की मंगलमय पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवानी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


