Govind Nagar, Shyam Baba shadow -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोविंद की नगरी में छाया बाबा श्याम का उल्लास

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:14 PM (IST)
गोविंद की नगरी में छाया बाबा श्याम का उल्लास
जयपुर । श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की ओर से चार दिवसीय 24 वां वार्षिकोत्सव एवं श्याम महाकुंभ के तीसरे दिन शास्त्री नगर के खंडेलवाल कॉलेज में ख्यातनाम भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का बखान कर भक्तों को भक्ति के सरोवर में डुबकी लगवाई। श्याम बाबा के भक्तों की भीड खंडेलवाल कॉलेज का प्रांगण भक्ति और आस्था के रंग में भीगा नजर आया। उत्सव संयोजक बसंत नवलखा व विजय नवलखा, उपाध्यक्ष सुरेष पाटोदिया ने बताया कि विराट भजन अमृत गंगा का शुभारंभ माता आनंदी देवी सारडा व श्री काले हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास जी महाराज ने श्याम बाबा के दरबार की पूजा अर्चना व महाआरती कर किया गया। इसके बाद बाबा के समक्ष भजनों की प्रस्तुति देने का सिलसिला, जिसमें मुंबई के लखवीर सिंह लक्खा ने मेरे शीश के दानी का डंका बाजे...., मैं वारी जाउं, थारी सूरत पे गिरधारी.....चंडीगढ के कन्हैया मित्तल ने हारे, हारे, हारे, तुम हारे के द्वारे ....राजू महरवाल ने तेरा ही सहारा लिए बाबा...शंकर नाटाणी ने हे गोविंद, हे गोपाल...जैसे भजनो भक्ति रस बरसाते हुए भक्तों भक्ति के सरोवर में डूबकी लगवाई। इस अवसर पर समिति के स्वागताध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सैनी,शंभु दयाल अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, महेश राठौड, महेन्द्र हल्दिया, हरिकिशन टोडवाल, मनीश कुमार व राकेश कुमार, समिति के संरक्षक राम बाबू कायथवाल, रामबाबू झालानी, मंत्री शंकर झालानी सहित अन्य श्रद्धालुओं कों खूब झुमाया। मंत्री शंकर झालानी ने बताया कि भजन संध्या में इस मौके पर मुंबई के राजू खंडेलवाल, कोंलकाता के संजय मित्तल,सौरभ श्र्मा व राजू मेहरा, ग्वालियर के मनोज शर्मा,,जयपुर की निशा दत्त,रमेश चैधरी, गोविंद शर्मा, सुनील शर्मा, अमित नामा, अविनाश व अजय शर्मा सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सजा ष्याम बाबा का दरवार श्रद्धलुओं बे बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। श्याम बाबा पर 56 भोग की भी अर्पण ष्ष्याम बाबा को किया। प्रवक्ता ओपी बडाया ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे कुष्ट रोगियों का सम्मान किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement