Advertisement
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शेखावाटी साहित्य संगम में रखे विचार

उन्होंने राजस्थान की लोक संस्कृति एवं साहित्य का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां लोकगीतों और लोक परंपराओं के माध्यम से बच्चों में बाल्यावस्था से ही मातृभूमि की रक्षा, वीरता और त्याग के संस्कार विकसित किए जाते हैं। 'इला न देणी आपणी, हालरियो हुलराय, पूत सिखावै पालणै, मरण बड़ाई मांय' जैसी लोकपंक्तियां राजस्थान की वीर परंपरा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करती हैं।
राज्यपाल ने गीताप्रेस, गोरखपुर की स्थापना में हनुमान प्रसाद पोद्दार के योगदान का उल्लेख करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के समय से ही भारतीय परिस्थितियों और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता थी। आज भी स्कूली शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उनमें नैतिकता, विवेक, समझदारी और संस्कारों का विकास करे।
राज्यपाल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र के विकास में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


