Advertisement
जहरीली हवा के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना बंद करें सरकारें, जनता को चाहिए समाधान : सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जाता था। आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है और वह भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगा रही है। सवाल यह है कि दोनों दलों ने अपने-अपने शासनकाल में प्रदूषण रोकने के लिए कितने प्रभावी और स्थायी कदम उठाए?
सांसद ने कहाकि भाजपा ने दिल्ली में सत्ता संभालते समय प्रदूषण नियंत्रण और यमुना की सफाई के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जनता आज भी परिणामों की प्रतीक्षा कर रही है। केंद्र में लगभग 12 वर्षों से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। उसे बताना चाहिए कि इस अवधि में नदियों की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर कितनी धनराशि खर्च हुई तथा उसके क्या परिणाम निकले।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की जीवनदायिनी घग्गर नदी का प्रदूषण भी गंभीर चिंता का विषय है। कई स्थानों पर इसके पानी की गुणवत्ता और सिंचाई में उपयोग की उपयुक्तता पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार को घग्गर में औद्योगिक अपशिष्ट और दूषित पानी के प्रवाह को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य शहरों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता बताती है कि समस्या केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है।
कुमारी सैलजा ने मांग की कि केंद्र, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारें तत्काल संयुक्त बैठक कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाएं। प्रदूषण नियंत्रण पर हुए खर्च का सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाए, लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय हो तथा हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जारी की जाए।
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्वीकारः
सांसद ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और मेहनतकश लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। स्वच्छ हवा और स्वच्छ जल जनता का अधिकार है, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप इसका विकल्प नहीं हो सकते।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


