Governments are committed to sustainable development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकारें:सांसद

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 6:37 PM (IST)
सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकारें:सांसद
बारां । केन्द्र एवं राज्य सरकारें देश व प्रदेश के सतत विकास के लिये प्रतिबद्ध है और विकास के इस प्रवाह में बारां किसी लिहाज से पीछे नहीं है। यह बात क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह ने बारां नगर परिषद क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास हेतु श्रीराम स्टेडियम में आयोजित समारोह में कही। राज्य सरकार के तीन मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय सांसद ने करीब सवा तीन करोड़ की लागत से बारां नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 24 नाली एवं सीसी रोड़ निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। स्वयं सांसद दुष्यंत सिंह, राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव व नारायण पंचारिया तथा विधायक रामपाल मेघवाल ने अपने विकास मद से संयुक्त रुप से यह राशि स्वीकृत की है। इस अवसर पर राज्य सरकार के केबीनेट मंत्री युनूस खान, मंत्री प्रभूलाल सैनी, मंत्री बाबूलाल वर्मा वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष प्रेमकुमार गालव, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, रामपाल मेघवाल व ललित मीणा सहित जिला कलक्टर डॉ एसपी सिंह मौजूद रहे। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement