Government committed to the holistic development of Faridabad under the leadership of Chief Minister Nayab Singh Saini: Vipul Goel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 5:01 PM (IST)
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विपुल गोयल
चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को फरीदाबाद में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इन कार्यों में सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर के प्रथम चरण का निर्माण, गुंजन लखानी गेट का शुभारंभ तथा शहर के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई दिशा और गति मिली है। फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सेक्टर-14 की आरडब्ल्यूए द्वारा रखी गई सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर के प्रथम चरण के विकास कार्यों पर लगभग 6 से 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-14 के पार्क में करीब 38 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके विस्तार के लिए लगभग 28 लाख रुपये का अतिरिक्त टेंडर लगाया गया है। ग्रैप संबंधी प्रतिबंध हटते ही यह कार्य तेजी से पूरा करवाया जाएगा।
गोयल ने बताया कि सेक्टर-14 की डीएवी स्कूल वाली सड़क पर करीब 28 लाख रुपये की लागत से ग्रेनाइट टाइल्स लगाने के कार्य को मंजूरी दी गई है। सेक्टर-14 मार्केट के पुनर्विकास के लिए 1.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, अव्यवस्थित तारों को हटाने और मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न पार्कों की बाउंड्री वॉल, धुलाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए करीब 1.37 करोड़ रुपये तथा डीएवी स्कूल वाली सड़क को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 53.5 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 और सेक्टर-17 की डिवाइडिंग रोड को चौड़ा करने, रेड लाइट लगाने तथा सेक्टर-12 की ओर आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद की कूड़ा समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे कचरे से बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद में विकास कार्यों को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement