कैथल। सामाजिक सरोकारों के तहत लाॅयन्स क्लब के सदस्यों की ओर से शनिवार देर शाम एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत लाॅयन्स क्लब आस्था की सदस्यों ने चर्च में जाकर वहां रहने वाले अनाथ बच्चों को उनकी पसंद का सामान वितरित किया। इसमंे कपड़ों के साथ खिलौने और अन्य सामान था। इस दौरान सदस्यों ने बच्चों के बीच काफी समय बिताया और उनकी खुशी के बीच खुद की खुशी को साकार किया। मानवता की सेवा में सक्रिय रुप से काम कर रही महिला सदस्यों ने होली चाइल्ड स्कूल चर्च में जाकर बिस्किट, रैपर, जूस और कपड़े वितरित किए। इस मौके पर निशा अरोड़ा, राज सिक्का, अनीता बत्रा, पूजा, रजनी और सुषमा मेहता भी मौजूद रही। निशा अरोड़ा ने बताया कि क्लब सदस्य समय समय पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS