god statue is stolen.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिवॉवल्वर दिखाकर चुरा ले गए ‘मदनमोहन’ को

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 12:52 PM (IST)
रिवॉवल्वर दिखाकर चुरा ले गए ‘मदनमोहन’ को
टोंक। जिले के सोप कस्बा से शनिवार की तडक़े तीन युवकों ने भगवान मदनमोहन की बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली। पुजारी के अनुसार चोरों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे मन्दिर में प्रवेश किया। पुजारी को रिवाल्वर दिखाई और मूर्ति लेकर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही उनियारा पुलिस उपाधीक्षक किशोरी लाल सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। भगवान की बेशकीमती मूर्ति चोरी होने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिससे मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों में मूर्ति चोरी की घटना से आक्रोश है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement