glowing tributes to Baba Saheb-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा साहब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 4:53 PM (IST)
बाबा साहब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
धौलपुर । संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के 61 वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। समता सैनिक दल की ओर से सुभाष पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली बच्चों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के मार्गो से मौन रैली निकाली गई,जो शहर के मार्गो से होती हुई सागरपाड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। अम्बेडकर पार्क में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन के बारे में बारे में बताते हुए स्कूली बच्चों को बाबा साहब के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। कांग्रेसियो ने भी परिनिर्वाण दिवस के मौके पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। सामाजिक विकास समिति की ओर से परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी परिनिर्वाण दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement