give training to bjp candidate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा उम्मीदवारों को दिया गया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 7:04 PM (IST)
भाजपा उम्मीदवारों को दिया गया प्रशिक्षण
चंडीगढ़। नगर निगम की चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने गुरुवार को अपने 21 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई। सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय कमल में चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, नगर निगम मेयर अरूण सूद, भाजपा चंडीगढ के मीडिया प्रकोष्ठ रविन्द्र पठानिया भी मौजूद थे। बैठक में चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों को एक ओर जहां सही प्रकार से नामांकन भरने के तौर तरीकों और चुनाव आयोग की ओर से दी गई हिदायतों की जानकारी दी गई। वहीं उन्हें संगठनात्मक और कुशल रणनीति अपनाकर जीत हासिल करने के बारे में बताया गया। इस मौके पर चुनाव से संबंधित कई प्रश्न भी बैठक में रखे गए।भाजपा उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से महेश इंद्र सिंह सिद्ध, वार्ड नंबर 2 से राज बाला मलिक, वार्ड नंबर 4 से सुनीता धवन, फर्मिला वार्ड नंबर 6 से, राजेश कालिया वार्ड नंबर 7 से, अरुण सूद, वार्ड नंबर 8 से, सतीश कैंथ वार्ड नंबर 11 से, चंद्रावती शुक्ला वार्ड नंबर 12 से, हीरा नेगी वार्ड नंबर 13 से, कंवर राणा, वार्ड नंबर 14 से, राजेश कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 16 से, आशा जायसवाल वार्ड नंबर 17 से, सौरभ जोशी वार्ड नंबर 18 से, राज किशोर वार्ड नंबर 19 से, शक्ति प्रकाश देवशाली, वार्ड नंबर 20 से, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों वार्ड नंबर 21 से, देवेश मोदगिल वार्ड नंबर 22 से, भारत कुमार वार्ड नंबर 23 से, अनिल दुबे वार्ड नंबर 24 से, जगतार सिंह वार्ड नंबर 25 से, विनोद अग्रवाल वार्ड नंबर 26 बैठक में उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा, चंडीगढ के आईटी सेल के इंचार्ज धरेन्द्र तायल, कंवीनर दीपक मल्होत्रा तथा इलैक्शन सेल के इंचार्ज हितेश पंडित, कंवीनर शिवाय भी मौजूद थे। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement