लखनऊ।भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से प्रारम्भ होकर सुल्तानपुर पहुंची जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है और नरेंद्र मोदी की सरकार कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबो का है। नोटबंदी मोदी सरकार का मजबूत फैसला है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सरकार को 6 लाख करोड़ की आय हुई है ये पैसा जनता में खर्च किया जायेगा।केंद्रीय मंत्री डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मायावती भ्रष्टाचार की देवी है, यूपी में सपा बसपा का गठबंधन है। माया-मुलायम बारी-बारी से जनता को लूट रहे है और सपा सरकार में लड़ाई लूट के पैसे को लेकर है। जब नोटबंदी से काला धन खत्म हो गया तो झगड़ा भी खत्म हो गया।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...