खास खबर Exclusive : उफान पर गंगा, खतरे में माघ मेला
khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 11:07 AM (IST)
इतिहास साक्षी रहा है कि माघ मेला के दौरान गंगा की धारा हमेशा
पलटती है। इस बार भी गंगा मइया की यह महिमा ही माघमेला बसाने में प्रशासन की मदद
करेगी। साधु संत भी यही मानते हैं कि भागीरथी कब किधर से बह निकलें, कोई नहीं जानता। वैज्ञानिक
दृष्टिकोण से पीपा पुलों के निर्माण उपरांत धारा मुड़ने की बात कही जाती है।
फिलहाल कारण चाहे जो हों, इस वक्त
चमत्कार की जरूरत है और कोई दैवीय शक्ति ही प्रशासनिक मेहनत का रंग बिखेर सकती हैं।
गौरतलब है कि इस बार गंगा का वेग झूंसी की ओर जमीन चीरता जा रहा है। कई एकड़ जमीन
गंगा में समा चुकी है। पूर्व में भी काफी जमीन धारा में समाहित हो गई थी । जिसका
सीधा सा असर तंबुओ के शहर पर पड़ेगा । जितनी भी जमीनें पानी में समां रहीं हैं सब
आवंटित हैं । जिन्हे पुनः जमीन उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा ।
खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत