खास खबर Exclusive : उफान पर गंगा, खतरे में माघ मेला
khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 11:35 AM (IST)
अमरीष
मनीष शुक्ला, इलाहाबाद
: मोक्षदायिनी मां गंगा का वेग विकराल रूप धारण कर चुका है। एक दशक बाद इस तरह का
उफान पतित पावनी के वेग में दिख रहा है । जिसका असर यह है कि माघमेला में तंबुओ का
शहर खतरे में हैं । ऐसे में अब मोक्षदायिनी की दिशा ही माघमेला की दशा तय करेगी । माघ मेले
की उल्टी गिनती शुरू हो गई है । लेकिन माघमेला की तैयारी पर गंगा की कटान पानी फेर
रही है । गंगा का वेग प्रति सेकेंड आधा मीटर रिकॉर्ड किया गया है । जिससे
हालात इतने नाजुक है कि एक ओर मजदूर काम शुरू करते है और दूसरी ओर सबकुछ गंगा के
वेग में समा समा जाता है। इसके बावजूद रात दिन कोशिश जारी है। गंगा के वेग से
निपटने का प्रयास किया जा रहा है ।
लेकिन गंगा हैं कि काबू में नहीं आ रहीं। प्रति
सेकेंड आधा मीटर की रफ्तार की धारा से कहीं मिट्टी धसक रही हैं तो कहीं पीपा पुल
सरक रहा है।अधिकारी परेशान हैं, मजदूर हैरान हैं कि ऐसे तो कभी माघमेला बस ही नहीं पायेगा ।
एक बात तो तय है कि सुरसरी गंगा की दिशा नहीं बदली तो फिर मेला में काफी कुछ बदल
सकता है। आलम यह कि कटान के चलते अभी तक मात्र एक पीपा का पुल बन पाया है। जबकि
घाटों के निर्माण पर तो विचार तक नहीं किया जा रहा।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद