खास खबर Exclusive : उफान पर गंगा, खतरे में माघ मेला
khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 11:07 AM (IST)
गंगोली शिवाला, खाक चौक और जगदीश रैंप के आसपास जमीनें मिलती हैं, उनकी चिंता इसलिए बढ़ गई है। क्योंकि सबसे तेज
कटान इन्हीं स्थानों पर हो रही है। गंगोली शिवाला पर तो सिंचाई विभाग ने कटान
रोकने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। अकेले यहीं 60 क्रेट लगा दिए गए हैं, लेकिन हालात काबू में नहीं आ
रहे हैं । आप को बता दे कि पिछले साल 60 क्रेट में पूरा मेला निपट गया था।
लेकिन इस बार खतरा मंडरा रहा है । सबसे चिंता जनक विषय संगम नोज, खाक और जगदीश रैंप के समीप का
कटान है ।यहां गंगा का वेग देखकर मजदूर सहमें हुए हैं। गंगा की धारा
में पीपों को खड़ा करते ही उनके बह जाने की स्थिति है । पुलों का निर्माण में
प्रशासन अपनी जोर अजमाईश कर रहा है लेकिन गंगा के तेज वेग के आगे सब नेस्तनाबूत
नजर आ रहे हैं ।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!