Game Mental development is paramount instrument-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेल मानसिक विकास का सर्वोपरी साधन है

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 7:52 PM (IST)
खेल मानसिक विकास का सर्वोपरी साधन है
श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर पी.सी. किशन ने कहा कि पुस्तकालय एवं खेल मानसिक विकास का सर्वोपरी साधन है। कोई भी बच्चा पुस्तके पढने एवं चैस गेम खेलने से बुद्धिमान बन सकता है। जिला कलक्टर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होने कहा कि सिख धर्म सदैव गरीबों की भलाई तथा सेवा कार्य में विश्वास रखते है। इसलिए मेरी भी सिख धर्म में आस्था है। उन्होने बताया कि गरीब बस्तियों तथा पिछडे क्षेत्रा में पुस्तकालय शुरू करने एवं चैस खेल शुरू करने से बच्चों का बौद्धिक विकास बढा है तथा वे महान विचारकों की पुस्तके पढने लगे है। जिससे उनकी जीवन शैली में सुधार आएगा। सिगलीकर बस्ती के गुरूद्वारे में पुस्तकालय, वाचनालय में चैस प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। इस अवसर पर पटना साहब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, दमदमा साहब के जत्थेदार व अकाल तख्त के हैड ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह ने जिला कलक्टर को सरोपा भेंट किया तथा उनके द्वारा गरीब बस्तियों में बच्चों के कल्याण व विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर गुरूद्वारा के सूरत सिंह प्रबन्धक तथा जत्थेदारों के अलावा राजकुमार सोनी,पाली कोचर, जसवन्त सिंह,जगमोहन सिंह तथा जसवीर सिंह सहित गणमान्य नागरिक व सेवादार उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement