khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 2:58 PM (IST)
भीलवाड़ा । अतिवृष्टि से हुए नुकसान की सितम्बर माह से गिरदावरी शुरू की जायेगी। जिसमें अगर 33 प्रतिशत से अधिक खराबा पाया जाता है तो आपदा राहत के तहत किसानों को सहायता दी जाएगा। यह बात कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भीलवाड़ा सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। सैनी ने कहा कि इस बार प्रदेश में फसलों की अच्छीं बुवाई हुई है। जिसमें दलहन की करीब 32 लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई है। जिसमें अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार ने 15 सितम्बर से 15 अक्टुृबर तक गिरदावरी करवायेगी। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों, कीट प्रकोप के कारण भी फसलों में नुकसान हो रहा है। सरकार ने फसलों में कीट प्रकोप की रोकथाम के लिए किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान कीटनाशक रसायन खरीदने पर देने का आदेश दिया है।