Advertisement
बठिंडा डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू

यह फिजिकल ट्रेनिंग सी-पाइट ग्राउंड में पंजाब पुलिस और सी-पाइट के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कराई जा रही है, ताकि छात्र हर स्तर पर प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महंगी किताबें और स्टडी मटीरियल छात्रों के लिए बड़ी चुनौती होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छात्रों को लाइब्रेरी का सदस्य बनाया जा रहा है और सभी जरूरी किताबें मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारी संसाधनों और आधारभूत संरचना का बेहतर इस्तेमाल कर यह कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे सरकार को अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम 'युवाओं द्वारा युवाओं की मदद' के मॉडल पर आधारित है। इसमें वही युवा मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं जो खुद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले चुके हैं। इस सामूहिक प्रयास में शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों, पुलिस, खिलाड़ियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है, जिससे यह एक कम्युनिटी-ड्रिवन मॉडल बन गया है।
मिशन प्रगति के मूल सिद्धांत “कोई पीछे न छूटे” पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल समान शैक्षिक अवसर और युवा सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम से बठिंडा सहित पूरे पंजाब के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जैसे रनवे हवाई जहाज को उड़ान भरने में मदद करता है, वैसे ही पंजाब सरकार युवाओं को उनके सपनों की उड़ान के लिए मजबूत आधार दे रही है। उन्होंने दोहराया कि शिक्षा के जरिए पंजाब को प्रगति और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


