Advertisement
रिटायर्ड टीचर के घर डकैती के आरोपी लूटने वाले थे गोल्ड लोन कंपनी

एसपी राहुल बारहठ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से प्रारंभिक पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सात बदमाशों की इस गैंग ने शुक्रवार को बीकानेर में डूंगर कॉलेज के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी को लूटने की साजिश रची हुई थी, लेकिन उससे पहले ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ये सभी गोल्ड लोन कंपनी की रैकी भी कर चुके थे। डकैतों की इस गैंग में हाथरस यूपी का डकैत अजय कुमार भी शामिल है, जो हत्या के मामले में उम्रकैद का सजायाफ्ता फरार अपराधी है। इसके अलावा जयपुर के आमेर निवासी शंकरलाल शर्मा, सीकर का विजय सिंह जिस पर नीम का थाना में 33 मुकदमे दर्ज हैं, महेंद्र सिंह निवासी नीम का थाना सीकर, मनोज नाई निवासी वार्ड नं. 17 फतेहपुर और मुलायम सिंह निवासी जांटवाली मुकुनगढ़ झुंझुनंू और जयसिंह निवासी झारोड़ा शामिल हैं। इस गैंग द्वारा न केवल राजस्थान में अपितु राजस्थान के बाहर कई प्रदेशों में डकैती और लूट की वारदात की गई है। आरोपियों पर आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों व अन्य गंभीर अपराधों के दर्जनों मुकदमे राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


