Four Minors Detained for Murder of a Young Man on Diwali Night; Motorcycle, Knife, and Blood-Stained Shirt Recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवाली की रात युवक की हत्या करने वाले चार नाबालिग डिटेन : वारदात में प्रयुक्त बाइक, चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 2:24 PM (IST)
दिवाली की रात युवक की हत्या करने वाले चार नाबालिग डिटेन : वारदात में प्रयुक्त बाइक, चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद
लूट की नीयत से की थी हत्या, खाखोड़ स्कूल के पास मिला था शव उदयपुर। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में दिवाली की रात लूट की नीयत से एक युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिगों को डिटेन किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और खून से सनी शर्ट भी बरामद कर ली है। खाखोड़ स्कूल के खेल मैदान की बावड़ी के पास मिला था युवक का शव
घर नहीं लौटा था मृतक: पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को मृतक के पिता कालूलाल कसोटिया ने झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका बेटा भरत (निवासी गोगला की नाल) 8 नवंबर (दिवाली की रात) को अपनी बाइक लेकर झाड़ोल गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
चाकू से गोदकर की थी हत्या: अगले दिन सुबह भरत का शव खाखोड़ स्कूल के खेल मैदान की बावड़ी के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जबकि उसकी बाइक गांव की तरफ खड़ी पाई गई। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने लूट की नीयत से भरत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चार थानों की पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीम: मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में झाड़ोल, ओगणा, फलासिया और बाघपुरा थाना पुलिस तथा साइबर सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
ठिकानों पर दबिश जारी: तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिगों को डिटेन कर लिया। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement