four-day camp from Thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार दिवसीय शिविर का आयोजन गुरुवार से

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 4:22 PM (IST)
चार दिवसीय शिविर का आयोजन गुरुवार से
उदयपुर। कूडो एसोसिएशन आॅफ राजस्थान की ओर से गुरुवार को तीसरे चार दिवसीय राज्यस्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया। न्यू भूपालपुरा स्थित सीपीएस स्कूल में शुरू हुए शिविर में कूडो ओपन चैंपियनशिप 1 जनवरी को एरिना सीपीएस स्कूल में आयोजित की जाएगी। कूडो राजस्थान के चेयरमैन और 6 डिग्री ब्लैकबेल्ट अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि 29 दिसम्बर 2016 से 1 जनवरी 2017 तक आयोजित इस कॉन्टेस्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर में राज्य के 10 जिलों के 250 से अधिक लड़के-लड़कियां भाग लेंगे। उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कूडो प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना अनिवार्य होता है। लेकिन आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले कूडो जूनियर एवं सीनियर वल्र्ड कप कूडो के आयोजन को लेकर ये शिविर काफी अहम है। शिविर के दौरान कूडो इन्टरनेशनल फैडरेशन ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रशिक्षक और चेयरमैन सोशिहान मेहुल वोरा और तकनीकी प्रमुख 8 डिग्री बेल्ट एवं लाईफटाईम अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित हान्शी परसी बहमानी को मुबंई मुख्यालय से यहां आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में कूडो खिलाडियों को कमाण्डो स्तर की सभी बाधाओं एवं चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ खेल के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी नियमों व आत्मरक्षा की खास गुप्त तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement