श्रीगंगानगर । गंगानगर स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को महाराजा गंगासिंह स्टेडियम के सामुदायिक हॉल में आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलक्टर पी.सी. किशन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई महाराजा गंगासिंह की जीवनी एवं श्रीगंगानगर के इतिहास से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 1927 से लेकर 2016 तक के इतिहास को जीवन्त किया गया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आत्मवल्लभ कन्या महाविद्यालय, रॉक वलि कॉन्वेट स्कूल, जुबिन स्पेशल स्कूल (विशेष आवश्यक वाले बच्चे), बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय, जुबिन नर्सिंंग कॉलेज, गंगानगर पब्लिक स्कूल, आर्शिया पब्लिक स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, बचपन कॉन्वेट स्कूल एच.एल. कॉन्वेट स्कूल, गुड शेपर्ड पब्लिक स्कूल, नोजगे पब्लिक स्कूल, आई.एन.आई.एफ.डी एवं अरोडवंश पब्लिक स्कूल जवाहरनगर श्रीगंगानगर के बच्चों द्वारा रंगारंग व आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मरूधरा कला मंच श्रीगंगानगर द्वारा धमाल कार्यक्रम आयोजित किया एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC