दौसा। स्टूडेंट हैल्प सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को गिरिराज धरण मंदिर प्रांगण में सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना व जिला प्रमुख गीता खटाना एवं संस्था से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस 10 वी एवं 12 वीं क्लास में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी समाजों के बालकों को सम्मानित किया गया।