Advertisement
पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने गांवों में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

मेहता ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत नेतृत्व का चयन संभव है। इस दौरान उन्होंने गांवों में लोगों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर लादूलाल, कैलाश यादव, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, नेता प्रतिपक्ष प्रह्लाद सिंह, हेमंत लांबा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


