Former IPS Amitabh Thakur, who reached Basti, raised questions on the encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस्ती पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 2:54 PM (IST)
बस्ती पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
बस्ती। पूर्व IPS और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स सरकार के गुलाम के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहाकि एसटीएफ राजनीतिक और अन्य कारणों से लोगों के एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ठोक डालो नीति के कारण यूपी में लगातार फर्जी हाफ और फुल एनकाउंटर हो रहे हैं। पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर के नाम पर वसूली किए जाने की भी आम शिकायतें हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मंगेश यादव एनकाउंटर पूरी तरह संदिग्ध है, जिसकी जांच के लिए उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। उन्होंने बस्ती के रुधौली में आज से 1 साल पहले एक बलात्कार पीड़िता महिला के मामले में एक दंपति द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने पर तत्कालीन डीएम बस्ती द्वारा दंपति के तीन नाबालिक बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा गोद लेकर उनका लालन पालन किए जाने का आश्वासन पूरा किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वे आज रुदौली जाकर पीड़ित परिवार से मिले थे जिन्होने स्पष्ट कहा कि डीएम के वादे में कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। उन्होंने दो दिन पहले एक युवती आराधना द्वारा बस्ती के जिला अस्पताल में आत्महत्या किए जाने के मामले में एफआईआर और मुआवजे की मांग की है।
उन्होंने युवती के भाई रामविलास से बात की, जिनके अनुसार अब तक जिला प्रशासन में कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही उन्होंने बस्ती के मेडिकल कॉलेज में सामानों के खरीद फरोख्त और मैन पावर में भारी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement