Advertisement
अग्रवाल वैश्य समाज की जिला और विधानसभा कार्यसमितियों का गठन

इसी प्रकार विधानसभा इकाईयों का विस्तार करते हुए गुहला चीका विधानसभा से सोमेश बंसल को अध्यक्ष, उमेश मंगल को महासचिव, अतुल गोयल को कोषाध्यक्ष, सिरसा विधानसभा से शिवा बंसल को अध्यक्ष, दीपेश कुमार गुप्ता को महासचिव, सुमित गोयल को कोषाध्यक्ष, रानियां विधानसभा से भारत गर्ग को अध्यक्ष, मुकुल गोयल को महासचिव, शोभित बंसल को कोषाध्यक्ष, हांसी विधानसभा से एड़वोकेट विशाल मित्तल को अध्यक्ष, दीपक पंसारी को महासचिव व शंकर गर्ग को कोषाध्यक्ष, रादौर विधानसभा से हनी गर्ग को अध्यक्ष, ईशांत गर्ग को महासचिव, गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा यमुनानगर से विपन गुप्ता को अध्यक्ष, धीरज मित्तल को महासचिव व सीए अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
युवा महासचिव विकास बंसल ने बताया कि संगठन का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं विधानसभा स्तर तक युवाओं को सामाजिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार युवाओं की पौध को भविष्य से जोडऩे के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि गठित की गई समितियों में युवाओं को उनकी सक्रियता, सामाजिक भागीदारी और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। समाज के युवाओं को संगठन से जोडक़र सामाजिक व राजनीतिक चेतना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला दिशा-निर्देशानुसार समाज की नई पीढ़ी को नेतृत्व में आगे लाना समय की आवश्यकता है। युवा इकाई के विस्तार से संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


