पैसे बदलने के ऐवज में मांग रहा था कमीशन, विभाग की छापेमारी
khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 10:27 AM (IST)
यमुनानगर। देशभर में नोटबंदी लागू होने के बाद पुराने नोट बदलने के लिए काफी परेशान है। इसी का फायदा कुछ कमीशनखोर ले रहें है। पुराने नोट बदलने के ऐवज में ऐसे लोग तीस प्रतिशत तक कमीशन ले रहें है। इसी क्रम में बुधवार देर रात्रि एक ऐसे ही कमीश्नखोर दुकानदार के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार यमुनानगर के चिट्टा मंदिर रोड स्थित आटो स्पेयर पार्टस का दुकानदार लोगों के कालेे धन को सफेद करने के लिए तीस प्रतिशत की कमीशन ले रहा था। यह खेल पिछले कई दिनों से चल रहा था। इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी थी। बुधवार को विभाग ने एक ग्राहक को उसके पास भेजा लेकिन जैसे ही उसने एडवांस के तौर पर पचास हजार रूपए लिए तभी आयकर विभाग ने दुकान पर रेड कर दी। दुकान के मालिक का नाम नीरज बताया जा रहा है। विभाग के द्वारा भेजे गए ग्राहक ने दस लाख रुपए बदलने की बात उससे कही थी। उसके बाद नीरज ने कहा था कि 50 हजार रुपए कमीशन लगेगा।
यह भी पढ़े : खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्मयह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...