for compansation farmers on protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुआवजे को लेकर किसानों ने दिया धरना

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 2:09 PM (IST)
मुआवजे को लेकर किसानों ने दिया धरना
यमुनानगर। जिले के गांव उधमगढ के किसान एक बार फिर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए मानकपुर इंडस्ट्री एरिया के बाहर धरने पर बैठ गए। इन लोगों का आरोप था कि वर्ष 2007 में इन लोगों की जमीन को अधिग्रहण किया गया था लेकिन उस समय इन लोगों को महज आठ लाख रू एकड़ के हिसाब से पैसे दिए थे। जबकि मामला कोर्ट में जाते समय किसानों को तीस लाख रू एकड़ जमीन का मुआवजा देने की बात कही गई थी। लेकिन उसके बाद भी आज तक इन लोगों को पैसे नही मिले। जबकि कोर्ट के आदेश पर जिला उपायुक्त की इस मामले में गाड़ी तक अटैच कर दी गई थी । धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक इन लोगों को अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा नही मिलता तब तक यह लोग यहां से नही हटेंगे। यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement