Five hundred and one thousand rupee note Close-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:41 PM (IST)
पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद
अमृतसर। नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से आज रात 12 बजे के बाद पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बंद करने के फैसले के बाद बाजार में अफरातफरी सा माहौल दिखा। इसका सीधा असर पेट्रोल पंप और एटीएम पर नजर आया। जहां हजारों लोग पेट्रोल डलवा रहे थे और एटीएम से पैसे निकलवाकर पांच सौ के जमा करा रहे थे। एटीएम और पेट्रोल पंपों पर हाल ये था कि काफी लंबी लाइन के बाद पेट्रोल पंपों को ही बंद कर दिया। परेशान हो रहे लोगों में कई लोगों ने इसे काले धन को रोकने की दिशा में अच्छा कदम बताया। तो कई लोगों ने कहा कि मोदी सरकार को कुछ समय देना चाहिए था। लेकिन अब मोदी सरकार की ओर लिए फैसले को लेकर विश्लेषकों का कहना है कि ये कदम देश में जमा काले धन को रोकने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement