five day seminar organize -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 2:02 PM (IST)
पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
कैथल। जिला प्रशासन की मदद से फीडबैक फाउंडेशन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए आईटीआई के हाल में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यशाला का मकसद ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच के प्रति लोगों को जागरूक करना व साफ सफाई के विशेष तरीकों के विषय में लोगों के मन इच्छा शक्ति जागृत करना। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्र से पंचायत के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। एडीसी शक्ति सिंह और फीडबैक फाउंडेशन के सदस्य ज्योति प्रकाश ने बताया की इस तरह के ट्रेनिंग कैम्पों का मकसद आम आदमी को खुले में शोच और सफाई के प्रति जागरूक करना है ताकि वह अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रख सकें। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement