khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 4:31 PM (IST)
झुंझुनू। राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अबू बक्र नकवी शुक्रवार को झुंझुनू के दौरे पहुंचे। इस मौके पर नकवी ने कहा कि राज्य सरकार ने नरहड़ दरगाह के सौंदर्यकरण के लिए पांच करोड़ रुपए का बजट दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की अन्य दस बड़ी दरगाहों के सौंदर्यकरण के लिए मुख्यमंत्री से बजट की मांग की गई है।