first anniversary will be celebrated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धूमधाम से मनाया जाएगा प्रथम वार्षिकोत्सव

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 6:55 PM (IST)
धूमधाम से मनाया जाएगा प्रथम वार्षिकोत्सव
श्रीगंगानगर। नवनिर्मित मां चिंतपूर्णी मंदिर में मां देवी की मूर्ति की स्थापना को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर मंदिर संचालन समिति की ओर से मंदिर परिसर में प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की स्थापना के अवसर पर हो रहे समारोह को लेकर मुख्य समारोह 23 नवंबर को होगा। इसकी शुरूआत कलश यात्रा से होगी। जो सुखाड़िया सर्किल स्थित गोपीराम गोयल की बगीची से होती हुई मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। वहीं समारोह के दौरान सहस्त्र चण्डी 9 कुंडीय महायज्ञ और विशेष हरिकथा का भी आयोजन होगा। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement