Fire in a moving car, driver scorching-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चलती कार में लगी आग, ड्राईवर झुलसा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 5:33 PM (IST)
चलती कार में लगी आग, ड्राईवर झुलसा
झज्जर। शहर के सिलानी गेट इलाके में मंगलवार शाम एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और कार चला रहा चालक भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग केवल कार तक ही सीमित रही। वरना पेट्रोल और पैस टंकी में आग लगने के बाद हादसा बड़ा हो सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। चालक के मुताबिक वो मिस्त्री से रिपेयरिंग का काम करवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement