इलाहाबाद : माघमेला शुरू होने में चंद दिन शेष बचे हैं। उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन गंगा का पानी काला पड़ा हुआ है । इसकी वजह है अभी हाल ही में गंगा में गंदा पानी छोड़ा गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम इलाहाबाद संजय कुमार ने माघमेला के महापर्व पर भी इस तरह की लापरवाही पर कड़ा रूख अख्तियार किया और ऐसा फरमान सुनाया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों के होश उड़े हुये हैं।
डीएम ने आदेश दिया है कि अगर गंगा में गंदा पानी छोड़ा जाता हैं तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी धाराओ समेत अनुशासन, धार्मिक भावना आहत करने का भी मामला दर्ज किया जायेगा ।गौरतलब है कि इलाहाबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है । ताकि गंदे नालों का पानी शोधित होने के बाद ही नदी की धारा की ओर छोड़ा जाये।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]