khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 4:05 PM (IST)
वाराणसी। बाढ़ की त्रासदी के बाद धर्मनगरी काशी में अब पर्वों और उत्सवों की बहार आ रही है। काशी की परंपराओं, मान्यताओं, पर्वों, तीज-त्योहारों में सर्वप्रथम भाद्रपद के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को तुलसी घाट के निकट प्राचीन लोलार्क कुंड पर लोलार्क छठ नामक लक्खा मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह पर्व महिलाओं के अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व तीज के ठीक तीन दिन पहले मनाया जाता है।