Advertisement
घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

घटना के गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस फोर्स तैनात है। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
पत्नी के सामने तड़तड़ाई गोली
अमरसिंह ने हाल में ही नया मकान बनवाया था और उसी में सब रह भी रहे थे। वह टीवी देख रहा था कि धड़धड़ाते हुये चार लोग घर में दाखिल हुये और अमर सिंह पर टूट पड़े। बीच-बचाव के लिये पत्नी कलावती दौड़ी तो उसे भी मारा गया। अमर सिंह पर चापड़ से हमला किया गया तो वह लहूलुहान होकर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा। तबतक हमलावरो ने पीछे से सिर में एक गोली और दूसरी गोली पीठ पर चला दी।
बाहर रवि को गोली मारी
हमलावर घटना को अंजाम देकर बाहर भागे तो सामने रवि दिख गया। हमलावरो को देख रवि भागा तो बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया। हमलावरों ने तमंचे से रवि पर भी फायर कर दिया। रवि तड़पता हुआ जमीन पर लुढ़क गया। घर से लगभग सौ मीटर दूर उसकी खून से सनी लाश मिली।
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




