khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 10:33 PM (IST)
इलाहाबाद। होलागढ मालापुर इलाके में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब शाम ढलने के बाद पिता घर के अंदर टीवी देख रहे थे। हत्यारों ने पहले चापड़ से ताबड़तोड़ वार किया और जब इससे भी मन नहीं भरा तो सिर व पीठ में दो गोलियां दाग दीं। जबकि घर के बाहर मौजूद बेटे को दौड़ाकर गोली मारी गई। पिता-पुत्र की हत्या के बाद जन आक्रोश भड़क गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद सुबह डीआईजी भी गांव पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना का कारण पूर्व में मामूली कहासुनी बताया जा रहा है। घटना की चश्मदीद रही मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुराना विवाद बना कारण
पिछले दिसंबर माह में खेत की सिंचाई को लेकर गांव के बद्री से अमरसिंह का झगड़ा हुआ था, जिसमें बद्री को चोट आई थी। दोनो पक्षो से तब एनसीआर भी दर्ज हुई थी। जिसमे 4-4 लोग नामजद थे। बद्री की चोट का बदला लेने के लिए बद्री के बेटों ने खौफनाक प्लान बनाया और रामसिंह व उसके बेटे रवि की हत्या कर दी। अमर सिंह को दो गोली जबकि रवि को के एक गोली मारी गई है। अमरसिंह पर हमलावरों ने धारदार हथियार से भी हमला किया था।