Advertisement
फतेहपुर तिहरा हत्याकांड: दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, अब तक चार गिरफ्तार

बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही थी। थाना खागा में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में कुछ अभियुक्त आ रहे थे, उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
इनके पास एक गाड़ी भी बरामद हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना हथगाम में जो हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उसमें चार गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी पक्षों की जांच करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी प्रेमनगर से बुधवन की तरफ से आ रही थी। पुलिस टीम ने कार रोकने का इशारा किया, तो वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर फायर करने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष सिंह के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा व्यक्ति सज्जन सिंह के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। हथगाम थानाक्षेत्र के तहिरापुर चौराहे के पास बाइक सवार किसान नेता पप्पू सिंह, अभय सिंह और रिंकू सिंह की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


