Farmer troubled from note ban write suicide note and hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से परेशान किसान ने सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 6:19 PM (IST)
नोटबंदी से परेशान किसान ने सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी
कानपुर। नोट बंदी के बाद काम न मिलने से मुफलिसी झेल रहे किसान ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। रविवार को बगीचे में युवक का शव पड़े से लटकने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बुदआपुर फुफआर गांव में रहने वाला राम नारायण के तीन बेटे है। सबसे बड़ा सोनू उर्फ पहलवान (22) खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था। नोट बंदी के बाद से इन दिनों खरीफ की फसल बुआई का काम नहीं मिल रहा है। वहीं बाजार जाने पर कई दिनों से मजदूरी का काम न मिलने से वह परेशान था। आर्थिक संकट बढ़ता देख किसान देर रात घर से निकल गया और पास ही स्थित राम सरन के बगीचे में जाकर बेरी के पेड़ से अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बेटे के रात में न लौटने पर परिजनों ने सुबह तलाश शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। तलाशी में मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement