जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुजानगंज के प्यारेपुर गांव में बुधवार तडक़े 63 वर्षीय किसान मुरली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। रंजिश का कारण भूमि विवाद बताया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
वहीं, किसान का बेटा जिलेदार यादव मछलीशहर के व्यापारी विनोद जायसवाल की हत्या के आरोप में पहले ही पिछले एक साल से जेल में है।